Asia Cup 2023 Schedule : सामने आया सबसे बड़ा अपडेट, एशिया कप के वेन्यू में हो सकता है बदलाव

0

एशिया कप 2023 का आयोजन इस साल पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जा रहा है । पहले यह टूर्नामेंट पूरी तरह से पाकिस्तान में खेला जाना था, लेकिन टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे से इनकार करने के बाद एसीसी ने श्रीलंका को भी नए आयोजन स्थल के रूप में शामिल कर लिया । आपको बता दें कि एशिया कप के 4 मैच पाकिस्तान में और 9 मैच श्रीलंका में खेले जा रहे हैं, लेकिन श्रीलंका में होने वाले मैचों में बारिश एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है । जिसके चलते भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच रद्द करना पड़ा ।

एशिया कप के मैचों पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है । आपको बता दें कि श्रीलंका में जिस वेन्यू पर मैच खेले जा रहे हैं, वहां भारी बारिश हो रही है । इसके चलते एसीसी कोई बड़ा फैसला ले सकती है । जिसके तहत एशिया कप के आयोजन स्थल में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं । माना जा रहा है कि सुपर 4 और फाइनल मैच का आयोजन स्थल भी बदला जा सकता है । श्रीलंका में सुपर 4 के सभी मैच और फाइनल कोलंबो में खेले जाने हैं।

वहीं, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में कोलंबो में भारी बारिश की संभावना है । जिसके कारण सुपर 4 और फाइनल मैचों के नतीजों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । माना जा रहा है कि इन मैचों को कोलंबो से दांबुला या पल्लेकेले में शिफ्ट किया जा सकता है ।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले यह अनुमान लगाया गया था कि बारिश मैच में खलल डालेगी और वैसा ही हुआ और अंततः मैच रद्द कर दिया गया। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के खिलाफ मैच में बारिश की 88 फीसदी संभावना है । वहीं, तापमान कम से कम 19 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है । भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले भी कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी की गई थी । जोकि मैच वाले दिन सही भी साबित हुआ। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत बनाम नेपाल का मैच भी रद हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.