रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में अब्दु रोजिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद अब टीवी की संस्कारी बहुएं हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी की धांसू एंट्री होने वाली है। दोनों की धमाकेदार एंट्री देखकर कंटेस्टेंट्स की सांसें थमने वाली हैं. हिना खान ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ और दिव्यांका त्रिपाठी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आई थीं। हिना खान ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ की फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्टर मिस्टर फैजू ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12’ में खतरनाक स्टंट करते नजर आए हैं ।
सोशल मीडिया पर फैंस काफी समय से चर्चा कर रहे हैं कि 13वें सीजन में ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कौन से पुराने कंटेस्टेंट नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के फैन्स के लिए खुशखबरी है। इस सीज़न में मगर रानी दिव्यांका त्रिपाठी, ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैज़ू इस ब्लॉकबस्टर शो में अतिथि प्रविष्टियाँ करेंगे। चैलेंजर बन शो में हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी और मिस्टर फैजू कंटेस्टेंट्स की रातों की नींद खराब करने आए हैं।
यह तिकड़ी शो में अपने एक्शन से सारी चुनौतियों को मत देते दिखाई देगी। वहीं इनके स्टंट को देख कंटेस्टेंट्स का मुंह कुला का खुला ही रह जाएगा। इस नए एपिसोड को देखने के लिए हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी और मिस्टर फैजू ने सभी दर्शकों मजबूर कर दिया है।