Guruwar Upay : गुरुवार को जरूर करें ये उपाय, खुलेंगे किस्मत के रास्ते और दूर होगी पैसों की तंगी

0

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ बृहस्पति की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं। साथ ही बृहस्पति देव की कृपा से जातक के सभी काम आसान हो जाते हैं।

बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। उन्हें देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। इनकी कृपा से विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। अगर आप भी सुखी गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं तो आपको गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन पूजा के साथ-साथ कुछ उपाय भी करने चाहिए। यहां गुरुवार के कुछ सरल उपाय दिए गए हैं…

गुरुवार के दिन करें ये उपाय :

  • अगर आपकी शादी में देरी हो रही है तो गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का अधिक प्रयोग करें। सुबह स्नान करने के बाद पीले वस्त्र पहनें। इस दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसके अलावा अगर आप व्रत रख रहे हैं तो पीले फल ही खाएं।
  • गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद ‘अध बर ब्रहस्पते नमः’ का जाप करें। इस दिन गुरुवार की व्रत कथा भी पढ़ें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखी रहता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • गुरुवार के दिन गाय को चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर खिलाएं। साथ ही इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार किसी गरीब व्यक्ति को चने की दाल, केला, पीले कपड़े आदि का दान करें।
  • बृहस्पति को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार को अपनी कलाई या गर्दन पर थोड़ी मात्रा में हल्दी लगाएं। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलेगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां यह बताना जरूरी है कि pragatinews.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है । किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें । )

Leave A Reply

Your email address will not be published.