Jab We Met 2 : बड़े पर्दे पर आएगी ‘जब वी मेट’ के सीक्वल, 16 साल बाद धमाल मचाएगी शाहिद और करीना की जोड़ी

0

‘जब वी मेट’ बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। अब खबरें हैं कि इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की ‘जब वी मेट’ बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। साल 2007 में रिलीज हुई यह रोमांटिक-कॉमेडी ब्लॉकबस्टर थी और आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। फैंस अक्सर इस फिल्म के सीक्वल की मांग करते रहते हैं और आखिरकार फैंस की ये चाहत पूरी होती नजर आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जब वी मेट’ के सीक्वल की तैयारी की जा रही है।

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर ‘जब वी मेट’ के सीक्वल राज मेहता द्वारा गांधार फिल्म्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया जाएगा । रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के सीक्वल वर्जन का निर्देशन इम्तियाज अली करेंगे उन्होंने ‘जब वी मेट’ का भी डायरेक्शन किया था । हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक ‘जब वी मेट 2’ के बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है ।

‘जब वी मेट 2’ की खबर आने के साथ ही यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या फिल्म की स्टार कास्ट करीना कपूर खान और शाहिद कपूर इसके पार्ट 2 के लिए गीत और आदित्य के रूप में फिर से साथ आएंगे। अपनी भूमिकाएं दोहराएंगे। इसके साथ ही फिल्म के सीक्वल की अफवाहें इंटरनेट पर तब फैलने लगीं जब शाहिद कपूर ने इसकी संभावना के बारे में थोड़ा सा संकेत दिया ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैलेंटाइन डे पर एक्टर के एक फैन ने उनसे इम्तियाज अली के साथ उनकी लगातार बातचीत के बारे में पूछा. इस पर शाहिद कपूर ने कहा, ‘स्मार्ट बॉय’।

Leave A Reply

Your email address will not be published.