श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप मुकाबले में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड टूट चुका है। साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने इतिहास रचते हुए वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया है । उन्होंने महज़ 49 गेंदों में शतक पूरा किया …
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे दिन आज साउथ अफ्रीकी टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने श्रीलंकाई टीम को जमकर धोया। अफ्रीकी पारी के दौरान तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े। जिनमें एक उनके कप्तान एडेन मारक्रम का भी था। मारक्रम ने इसी के साथ वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी ठोक दिया है। उन्होंने महज़ 49 गेंदों में शतक पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओब्रायन के पास था, जिन्होंने 50 गेंदों में शतक लगाया था । आयरलैंड के केविन ने 2011 के विश्व कप इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था ।
मार्करम 54 गेंदों में 196.30 के स्ट्राइक रेट से 106 रनों की पारी खेल पवेलियन लौटे । उनकी इस पारी में 14 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वे चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरे थे। पारी की शुरुआत से ही मार्करम आक्रामक अंदाज़ में दिखाई दिए। श्रीलंकाई गेंदबाज़ उनके आगे पूरी तरह बेबस दिखाई दे रहे थे। वहीं वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स भी शामिल हैं । 2015 के विश्व कप में डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था । डिविलियर्स पहले इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे, लेकिन अब चौथे नंबर पर आ गए हैं ।
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की ओर से तीन शतक लगे। एडन मार्करम के अलावा क्विंटन डी कॉक और रासी वेन डर डुसेन ने भी शतक लगाया । डी कॉक ने 100 और वेन डर डुसेन ने 108 रनों की पारी खेली ।
वहीं, इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साउथ अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मात्र 5 विकेट खोकर बोर्ड पर 428 रन लगा दिए। इससे बड़े स्कोर वर्ल्ड कप इतिहास में आजतक कभी नहीं बना। साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में क्विंटन डी कॉक ने 100 रन, रासी वैन डेर ड्यूसेन ने 108 और कप्तान मारक्रम ने 106 रन की पारी खेली। इसके अलावा हेनरिच क्लासेन ने 32 और डेविड मिलर ने नाबाद 39 रन की पारी खेली।
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़ :
49 गेंद- एडन मार्करम (साउथ अफ्रीका) बनाम श्रीलंका- 2023 वर्ल्ड कप
50 गेंद- केविन ओब्रायन (आयरलैंड) बनाम इंग्लैंड- वर्ल्ड कप 2011
51 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम श्रीलंका- वर्ल्ड कप 2015
52 गेंद- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज़- वर्ल्ड कप 2015
57 गेंद- इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) बनाम अफगानिस्तान- वर्ल्ड कप 2019.