KL Rahul Record : केएल राहुल ने जड़ा रिकॉर्ड तोड़ शतक, वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

0

वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ केएल राहुल शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। केएल राहुल ने विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक जड़ दिया। केएल राहुल ने इस शतक के साथ वर्ल्ड कप का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया …

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ राहुल ने 62 गेंदों में शतक पूरा किया । केएल राहुल ने भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने इस मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ दिया । इससे पहले टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया था ।

रोहित शर्मा ने विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए भारत के दूसरे मैच में 131 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 63 गेंदों में शतक पूरा किया था। लेकिन अब इस रिकॉर्ड पर केएल राहुल ने अपना नाम लिखवा लिया है। इसके आगे लिस्ट में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों को देखें तो वीरेंद्र सहवाग तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर आते हैं। सहवाग ने 2007 के टूर्नामेंट में 82 गेंदों में और कोहली ने 2011 के टूर्नामेंट में 83 गेंदों में शतक लगाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.