Petrol Diesel Price : कच्चे तेल के दाम में बढ़त जारी, जानिए अपने शहर के फ्यूल रेट्स

0

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, ब्रेंट क्रूड ऑयल 85 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में 0.28 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 81.78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है । वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.21 फीसदी बढ़कर 85.32 डॉलर प्रति बैरल पर है । इस बढ़ोतरी के बाद आज तेल की कीमतों को अपडेट किया गया है। आज भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव आया है।

नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर और डीजल 89.62 रुपये लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये, अजमेर में पेट्रोल 108.88 रुपये और डीजल 94.08 रुपये, उदयपुर में पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 94.44 रुपये लीटर, कानपुर में पेट्रोल 96.27 रुपये और डीजल 89.45 रुपये लीटर, वाराणसी में पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर, पुणे में पेट्रोल 106.22 रुपये और डीजल 92.73 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये, पटना में पेट्रोल 107.42 रुपये और डीजल 94.21 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 96.35 रुपये और डीजल 89.55 रुपये, जयपुर में पेट्रोल 109.10 रुपये और डीजल 94.28 रुपये, हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

प्रतिदिन अपडेट होती हैं तेल की कीमतें :

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है । ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं । इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं ।

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का कीमत :

आप घर बैठे पेट्रोल और डीजल के ताजे भाव का पता लगा सकते हैं । इसके लिए सभी सरकारी तेल कंपनियां केवल एक एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स चेक करने की सुविधा देती है । इंडियन इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने-अपने शहर में ताजा भाव जानने के लिए  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेज सकते हैं । इसी तरह बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक रेट चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें । एचपीसीएल  (HPCL) के ग्राहकों पेट्रोल-डीजल रेट चेक करने के लिए  HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा । इसके बाद कुछ ही मिनटों में आपको अपने फोन पर भी अपने शहर में डीजल और पेट्रोल के ताजे भाव का पता चल जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.