Redmi 13C Launch Date : 6 दिसंबर को रेडमी लॉन्च करने जा रही है सस्ता स्मार्टफोन, 10 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शाओमी एक लोकप्रिय ब्रांड है। शाओमी के स्मार्टफोन भारत में काफी लोकप्रिय हैं। शाओमी के स्मार्टफोन मिडरेंज और बजट सेगमेंट में काफी लोकप्रिय हैं। अगर आप भी नया रेडमी स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं और बजट कम है तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेडमी दिसंबर के पहले हफ्ते में एक सस्ता लेकिन दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। रेडमी 6 दिसंबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 13C लॉन्च करेगा। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन पहले ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है। रेडमी इंडिया ने ट्विटर पर इसके लॉन्च की घोषणा की है।
Redmi 13C की टीज़र इमेज के साथ, कंपनी ने एक टैगलाइन भी साझा की है जिसमें स्टार शाइन डिज़ाइन लिखा है। कंपनी इसे मिडनाइट ब्लैक और क्लोवर ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ दो कलर वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही ग्राहकों को इस सस्ते बजट स्मार्टफोन में 4GB रैम, 6GB रैम, 8GB रैम का विकल्प मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB तक स्टोरेज मिलेगी। इसके बेस वेरिएंट की कीमत करीब 10 हजार रुपये होगी।
Redmi 13C के स्पेसिफिकेशन :
- Redmi 13C में ग्राहकों को 6.74 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
- डिस्प्ले में फुल एचडी पैनल होगा जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा।
- स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इस स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass दिया जाएगा।
- रेडमी ने Redmi 13C में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया है।
- इस स्मार्टफोन में 8GB तक की LPDDR4X रैम मिलेगी जबकि वही 256GB तक का स्टोरेज ऑप्शन होगा।
- Redmi 13C में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा जबकि 2MP का मैक्रो लेंस होगा।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी होगी जबकि इसमें 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेग।