भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच रायपुर के शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है । इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने 12 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रिंकू सिंह 18 और ऋतुराज गायकवाड़ 22 रन बनाकर मौजूद हैं।
बता दें कि, टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे है। लेकिन भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।