I.N.D.I.A PM Face : ‘इंडिया’ की बैठक से बड़ा अपडेट, मल्लिकार्जुन खरगे हों गठबंधन का पीएम चेहरा
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पीएम चेहरे के तौर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव रखा। ममता बनर्जी ने रखा प्रस्ताव, सीएम केजरीवाल ने किया समर्थन। इसको लेकर खरगे ने भी टिप्पणी की है। गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है ….
विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A) की चौथी बैठक मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित की गई है। इस बैठक से बड़ा अपडेट निकलकर सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ममता के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चीफ ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर खरगे ने कहा कि हमें चुनाव जीतने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ”सभी लोग मिलकर काम करेंगे और सीट शेयरिंग को लेकर जिस राज्य में हमारे लोग हैं वो एक दूसरे से समझौता करेंगे. अगर समझौता नहीं बन सकता तो I.N.D.I.A गठबंधन के लोग निर्णय करेंगे। सांसद नहीं हैं तो पीएम की बात का क्या फायदा? इसलिए हमें कोशिश करनी है पहले हम जीतकर आएं।”
वहीं मीटिंग में शामिल रहे राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के चीफ जयंत चौधरी ने ममता बनर्जी के प्रस्ताव को लेकर कहा कि मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता। ऐसे में अभी इसको लेकर मैं ना ही हां कह और ना ही नहीं कह रहा हूं । छ और नेताओं ने भी ममता का समर्थन किया लेकिन खरगे ने कहा की अभी चुनाव सामने हैं और इसके लिए अभी जीतने के लिए काम करना है, पीएम उम्मीदवार बाद में देख लेंगे। खरगे ने कहा कि पहले हम संख्या बढाएंगे, फिर तय करेगें पीएम कौन होगा।
गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस चौथी मीटिंग में 28 पार्टियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपने विचार रखा। सभी ने एक होकर ये तय किया है कि देश मे 8-10 मीटिंग, प्रदर्शन एक साथ करेंगे। सभी नेता अगर एक मंच पर नहीं दिखेंगे तो लोगों को ये पता नहीं चलेगा कि अब साथ है। इसलिए ये फैसला लिया गया है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विपक्षी गठबंधन की बैठक में लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों को निलंबित किए जाने के फैसले का भी विरोध किया गया है। सब ने ये कहा कि ये लोकतांत्रिक नहीं है। सदन में कोई गलत मुद्दा नहीं उठाया गया था, जिसपर ये कार्रवाई की गयी है। हम पहले से ही कह रहे हैं कि सदन में जो हुआ उसपर पीएम और गृह मंत्री को बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन चल रहा है और पीएम कभी अहमदबाद तो कभी अपने संसदीय क्षेत्र में जाते है। देश मे कभी एक साथ इतने सांसदों को ससपेंड नहीं किया गया। हम इसके लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर 22 दिसंबर को इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
बता दें कि, नई दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जेडीयू से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजीव रंजन सिंह, तृणमूल कांग्रेस से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, डीएमके की ओर से तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, शिवसेना (यूबीटी) से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती, अपना दल (के) से कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल और सहित कई अन्य नेता शामिल हुए। इससे पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया की तीन बैठकें हो चुकी है। इसमें पहली मीटिंग बिहार के पटना में 23 जून को हुई थी। वहीं दूसरी मीटिंग बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को हुई थ। इसके अलावा तीसरी बैठक मुंबई में 31 और 1 सितंबर को हुई थी।