XIAOMI SU7 : शाओमी ने पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जानें इसमें क्या कुछ खास

0

इलेक्ट्रिक कार का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। हर कंपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है और हर जगह इलेक्ट्रिक स्टेशन्स भी खोले जा रहे हैं। अक्सर जब भी हम नया फोन लेने के बारे में सोचते हैं तो यह संभव नहीं कि रेडमी (शाओमी) के नाम पर विचार न करें. एंड्रॉयड स्मार्टफोन लेने वाले ग्राहक तो सबसे पहले सोचते ही रेडमी के फोन के बारे में। बहीं चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है। गुरुवार को इसकी घोषणा के साथ कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य दुनिया की शीर्ष 5 कार निर्माताओं में से एक बनना है। हालाँकि, कंपनी की इस EV कार का नाम XIAOMI SU7 है। इस कार को लेकर काफी उत्साह था।

इस कार को वाहन निर्माता कंपनी ने कुल दो वेरिएंट लिडार और बगैर लिडार में पेश किया गया है। इसमें दो पावरट्रेन RWD और AWD ऑप्शन मिलता है। इलेक्ट्रिक सेडान तीन वेरिएंट्स SU7, SU7 Pro और SU7 Max में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगी। वहीं कंपनी ने Xiaomi SU7 EV की पावर का खुलासा भी कर दिया है। यह Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार है। शाओमी मोडेना इलेक्ट्रिक कार कार का मुकाबला Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) और BYD Seal (बीवाईडी सील) जैसे वाहनों से होगा।

बीजिंग में लॉन्च इवेंट में शाओमी के मुख्य कार्यकारी लेई जून ने कहा, “शाओमी कार की ताकत के साथ, यह उद्योग में सबसे आगे होगी। कड़ी मेहनत के साथ, हम दुनिया के शीर्ष 5 वाहन निर्माताओं में से एक बन जाएंगे अगले 15 से 20 साल।”

हालाँकि, अन्य टेक कंपनियों की तरह शाओमी भी अपने मुख्य व्यवसाय के अलावा EV व्यवसाय में भी हाथ आज़मा रही है। इसकी घोषणा कंपनी ने 2021 में की थी। शाओमी ब्रांड वाली कार का निर्माण बीजिंग स्थित BAIC ग्रुप द्वारा किया जाएगा। यहां सालाना करीब 2 लाख कारें बनाई जाएंगी।

इंजन :

RWD वेरिएंट रियर XL में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है। जो 295bhp की पावर जेनरेट करती है। ये ऑल – व्हील ड्राइव वेरिएंट 663bhp की पावर जनरेट करता है। AWD ड्राइवट्रेन फ्रंट XL पर 295bhp इलेक्ट्रिक मोटर और रियर XL पर लगे 368 bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है।

बैटरी पैक :

ये BYD वाले बैटरी पैक के साथ आएगी। ये एक LFP यूनिट होगी। वहीं बड़े बैटरी पैक वाले टॉप ट्रिम्स में CATL से NMC बैटरी पैक के साथ आएगी। इस कार का वजन अधिक है। इसका वजन 1,980 किलोग्राम है। वहीं वजन भारी होने का कारण बैटरी होती है। जबकि इसके टॉप एंड ट्रिम का वजन 2,205 किलोग्राम है। इस कार के टॉप स्पीड की बात करें तो निचले वेरिएंट की स्पीड 210 किमी प्रति घंटा है और टॉप वेरिएंट की टॉप स्पीड 265 किमी प्रति घंटा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.