Petrol-Diesel Price : अगस्त के पहले दिन महंगा हुआ कच्चा तेल, जानिए अपने शहर के फ्यूल प्राइस

0

अगस्त के पहले दिन महंगा हुआ कच्चा तेल । वहीं मंगलवार को तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट जारी कर दिया है। आपको बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को अपडेट किया जाता है। यहां जानें कि आपके शहर में तेल की कीमतें कितनी हैं …

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है । ब्रेंट क्रूड ऑयल जहां आज 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 85.56 डॉलर प्रति बैरल पर है । वहीं ब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में गिरावट देखी जा रही है और यह 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 81.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है । कच्चे तेल के महंगे होने के बावजूद आज तेल कंपनियों ने ग्राहकों को राहत पहुंचाते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। चलिए जानते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल का क्या भाव है।

नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 107.42 रुपये और डीजल 94.21 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 96.35 रुपये और डीजल 89.55 रुपये प्रति लीटर, जयपुर में पेट्रोल 109.10 रुपये और डीजल 94.28 रुपये प्रति लीटर, हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर, आगरा में पेट्रोल 96.27 रुपये और डीजल 89.44 रुपये प्रति लीटर, प्रयागराज में पेट्रोल 97.11 रुपये और डीजल 90.30 रुपये प्रति लीटर, रांची में पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 94.65 रुपये प्रति लीटर, जसलमेर में पेट्रोल 111.19 रुपये और डीजल 96.18 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

प्रतिदिन अपडेट होती हैं तेल की कीमतें :

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है । ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं । इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं ।

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का कीमत :

आप घर बैठे पेट्रोल और डीजल के ताजे भाव का पता लगा सकते हैं । इसके लिए सभी सरकारी तेल कंपनियां केवल एक एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स चेक करने की सुविधा देती है । इंडियन इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने-अपने शहर में ताजा भाव जानने के लिए  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेज सकते हैं । इसी तरह बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक रेट चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें । एचपीसीएल  (HPCL) के ग्राहकों पेट्रोल-डीजल रेट चेक करने के लिए  HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा । इसके बाद कुछ ही मिनटों में आपको अपने फोन पर भी अपने शहर में डीजल और पेट्रोल के ताजे भाव का पता चल जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.