LPG Cylinder Price : अगस्त के पहले दिन खुशखबरी; कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट, देखें नई रेट लिस्‍ट

0

तेल कंपनियों ने 1 अगस्त से LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। देश की राजधानी नई दिल्‍ली समेत कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है । कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 19 किलो के दाम करीब 100 रुपये कम हो गए हैं । आपके शहर में रेट अगर जानना है तो यहां से आप आसानी से देख सकते हैं। देखें नई रेट लिस्‍ट …

अगस्त महीने  के पहले दिन आम लोगों को खुशखबरी । सरकारी तेल कंपन‍ियों ने एक अगस्‍त को घरेलू गैस और कमर्शियल यूज वाले सिलेंडर की कीमतों को अपडेट कर दिया है । एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ है । ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती कर दी है। इस बदलाव के कारण देश की राजधानी नई दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1680 रुपये हो गई है । इससे पहले बढ़ोतरी के साथ चार जुलाई को 1780 रुपये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहुंच गए थे । जो कि 31 जुलाई तक 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर थी। वहीं दूसरी ओर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 मार्च के बाद से 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। 

प्राइस लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1680 रुपये प्रति सिलेंडर होंगी। कोलकाता में एलपीजी 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम में 93 रुपये की कमी आई है और अब यहां क‍मर्शियल सिलेंडर 1802.50 रुपये में मिलेगा । वहीं मुंबई में यह सिलेंडर अब 1640.50 रुपये में बिकेगा और चेन्‍नई में एलपीजी 19 किलो सिलेंडर के दाम 1852.50 रुपये हो चुके हैं ।

कीमतों में गिरावट की बात करें तो पिछले साल अगस्त के मुकाबले सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती हुई है। अगस्त 2022 की तुलना में कीमतें अब 296.5 रुपये कम हैं। 1 अगस्त 2022 को एक सिलेंडर की कीमत 1976.50 रुपये थी, जबकि आज कीमत घटकर 1680 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है । वहीं, पेट्रोलियम कंपनियों ने जुलाई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में दो बार संशोधन किया। 1 जुलाई को एलपीजी की कीमतें 1,856.50 रुपये से घटाकर 1,773.00 रुपये कर दी गईं, जिससे जून की कीमतों में 83 रुपये की कटौती हुई। 4 दिन बाद कीमत 7 रुपये बढ़कर 1780.00 रुपये हो गई । 1 मई को दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1,856.50 रुपये थी, जो 1 जून को घटकर 1,773 रुपये हो गई है । बता दें कि, कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल या सड़क किनारे ठेले और खोमचे करते हैं। जहां बड़ी संख्या में आम लोग खाना खाते हैं । ऐसे में अगर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है तो इसका असर होटलों की थाली पर भी देखने को मिल सकता है । यहां आप अपनी जेब पर कुछ राहत महसूस कर सकते हैं।

मार्च के बाद से घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है । मार्च में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। देश की राजधानी में घरेलू गैस की कीमत 1103 रुपये प्रति सिलेंडर है। वहीं, मुंबई में रसोई गैस 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये प्रति सिलेंडर बिक रही है। सिर्फ घरेलू गैस की कीमतें ही नहीं, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी कुछ महीनों से बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी समेत कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

कैसे चेक करें एलपीजी प्राइस :

अगर आप एलपीजी प्राइस की अपडेट लिस्‍ट देखना चाहते हैं तो आप iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर जा सकते हैं । यहां आपको एलपीजी प्राइस के साथ ही जेट फ्यूल, ऑटो गैस और केरोसीन जैसी चीजों के अपडेट रेट दिख जाएंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.