Realme Smartphones : Realme 11 और 11X 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
रियल मी ने 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं । Realme 11 5G और Realme 11x 5G में कंपनी ने जमकर फीचर्स दिए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट के अलग अलग फीचर्स मिलते हैं। इसकी साथ ही दोनों स्मार्टफोन में यूजर्स को फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। आपके लिए दोनों में से कौन-सा बेहतर है वो जानिए …
चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी रियलमी ने अपनी एक नई सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी ने भारत में Realme 11 Series 5G को पेश कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन को बाजार में उतारा है। इसमें Realme 11 5G और Realme 11x 5G शामिल हैं। कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। अगर आप 15 हजार से 20 हजार के बीच में कोई स्मार्टफोन लेना चाहते है तो अब आपके पास एक नया ऑप्शन मौजूद है।
दोनों ही स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है । आप फोन्स को फ्लिपकार्ट या रियल मी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं । दोनों ही फोन में सेम डिस्प्ले साइज और 120hz का रिफ्रेश रेट मिलता है । इसके अलावा दोनों में 5000 एमएएच की बैटरी और MediaTek Dimensity 6100+ SoC का सपोर्ट दिया गया है । हम आपको इस लेख में ये बताएंगे कि आपके लिए दोनों में से बेस्ट क्या है ।
Realme 11 5G और Realme 11x 5G में कंपनी ने जमकर फीचर्स दिए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट के अलग अलग फीचर्स मिलते हैं। इसकी साथ ही दोनों स्मार्टफोन में यूजर्स को फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। रियलमी 11 5G की सेल 29 अगस्त से शुरू होगी जबकि वहीं Realme 11x 5G की सेल 30 अगस्त से शुरू होगी।
Realme 11 5G में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB वेरिएंट के दो ऑप्शन मिलते हैं। 128GB वाले की कीमत 18,999 रुपये है। जबकि वहीं 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। अगर realme 11x 5G की कीमत की बात करें तो 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये जबकि वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि दोनों फोन में सेम डिस्प्ले साइज और प्रोसेसर सपोर्ट मिलता है । Realme 11 5G में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी 108MP का है जबकि दूसरा 2MP का डेप्थ सेंसर है । फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है । इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी के साथ 67 वॉट का चार्जर मिलता है जबकि Realme 11X 5G में 33 वॉट का चार्जर और 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है । फ्रंट में इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है । अगर आप एक अच्छा कैमरे वाला फोन देख रहे हैं तो आपके लिए Realme 11 5G ठीक है जिसमें आपको ज्यादा स्टोरेज भी मिलती है । अगर बजट कम है तो आप Realme 11X 5G खरीद सकते हैं ।
Realme 11 5G के फीचर्स :
- Realme 11 5G में यूजर्स को 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
- वीडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
- Realme 11 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर के साथ आता है।
- कंपनी ने इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।
- इस स्मार्टफोन में आपको 8 जीबी डायनामिक रैम भी मिलती है।
- स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है जिसमें 67W चार्जिंग के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
- यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर रन करता है।
- Realme 11 5G में कंपनी ने 108MP प्राइमरी सैमसंग ISOCELL सेंसर वाला कैमरा दिया है।
Realme 11x 5G के फीचर्स :
- यूजर्स को इसमें 6.72″ FHD+ 120Hz डिस्प्ले मिलेगी।
- कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 6100+ का प्रोसेसर दिया है।
- realme 11x 5G में आपको 8GB Dynamic RAM मिलती है।
- realme 11x 5G के रियर में 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 5,000mAh बैटरी दी गई है जिसमें 33 W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।