Aditya-L1 Mission : धरती से 9.2 लाख किमी दूर पहुंचा आदित्य-एल1

0

इसरो ने शनिवार (30 सितंबर) को भारत के सौर मिशन के बारे में कई जानकारियां साझा कीं। इसरो ने ट्वीट किया कि आदित्य-एल1 मिशन के तहत भेजे गए अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र को सफलतापूर्वक छोड़ दिया है और 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है।

आदित्य-एल1 मिशन के बारे में जानकारी देते हुए इसरो ने कहा कि अब यह अंतरिक्ष यान सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) की ओर अपना रास्ता तलाश रहा है। ट्वीट में कहा गया है कि यह लगातार दूसरी बार है जब इसरो किसी अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बाहर भेजने में सफल रहा है. ऐसा पहली बार मार्स ऑर्बिटर मिशन के दौरान किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.