रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। ‘एनिमल’ को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही है। फिल्म न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया भर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 5 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि भारत में भी फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनिमल’ ने 5वें दिन जहां 37.47 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, वहीं छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 17.56 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 300.52 करोड़ हो गया है।
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। फिल्म में रणबीर कपूर का जबरदस्त लुक देखकर फैंस उत्साहित हो गए। इसके बाद जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो फैंस फिल्म देखने के लिए उत्सुक हो गए। ‘एनिमल’ का क्रेज ऐसा था कि फिल्म ने पहले दिन 63.8 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली और रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई।
बता दें कि, ‘एनिमल’ पिता-पुत्र के दिलचस्प रिश्ते की कहानी है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि अनिल कपूर ने उनके पिता का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।
जानें 6 दिनों का कलेक्शन :
Day 1 | ₹ 63.8 करोड़ |
Day 2 | ₹ 66.27 करोड़ |
Day 3 | ₹ 71.46 करोड़ |
Day 4 | ₹ 43.96 करोड़ |
Day 5 | ₹ 37.47 करोड़ |
Day 6 | ₹ 15.67 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)* |
कुल | ₹ 300.52 Cr |