Chanakya Niti : इन विकारों के कारण अच्छा इंसान भी हो जाता है बर्बाद, बुद्धि भी हो जाती है नष्ट

0

आचार्य चाणक्य महानतम विद्वानों में से एक माने जाते हैं। आचार्य चाणक्य को धर्म, राजनीति, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र आदि का गहन ज्ञान था। चाणक्य द्वारा कई ग्रंथों की रचना भी की गई जो आज भी मानव जाति के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने अपनी नीतियों में बहुत कुछ लिखा है. उनके द्वारा बताई गई प्रत्येक नीति मनुष्य को जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि इंसान की इन अवगुणों के कारण बर्बाद हो जाता है।

  • आचार्य चाणक्य कहते हैं इंसान थोड़े देर के गुस्से में सब चीज बर्बाद कर देता है। जो व्‍यक्ति अक्‍सर गुस्‍से में रहता है, उसे तनाव होता ही है। साथ ही गुस्‍सैल व्‍यक्ति के साथ कोई रहना भी नहीं चाहता है। उसकी बुद्धि के साथ शरीर का भी नाश हो जाता है।
  • आचार्य चाणक्य कहते हैं लालच व्‍यक्ति से ऐसे गलत काम करा लेता है जो कभी सोचा भी नहीं होगा। लालच में आकर इंसान कुछ भी कर सकता है इसलिए इंसान को कभी लालच नहीं करना चाहिए। लालच व्‍यक्ति को चैन से नहीं जीने देता है। साथ ही आचार्य चाणक्य कहते हैं कि लालच व्यक्ति की बुद्धि का विकास रोक देता है। साथ ही किसी चीज को पाने का मोह उसे इतना अधिक लालची बना देता है कि उसके सोचने की क्षमता क्षीर्ण हो जाती है। लालच का त्याग करने में ही भलाई है वरना सफलता कभी नहीं मिलेगी।
  • आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्‍यक्ति को कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। इससे दिमाग खराब हो जाता है। वह आपने समझ-बूझ का सही उपयोग नहीं कर पाता है। साथ ही आचार्य चाणक्य का कहना हैं कि ये सारी चीजें उसकी जिंदगी में तनाव का कारण बनती हैं। घमंड में व्यक्ति को पतन के रास्ते पर ले जाता है। घमंडी इंसान खुद को सर्वोपरि समझता है। घमंडी  इंसान को सिर्फ यही लगता है दूनिया में वो ही सबसे अच्छा है। साथ ही कहा गया है कि घमंड का भाव आ जाता है तो इंसान की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। घमंड में चूर व्यक्ति सही गलत का अंदाजा नहीं लगा पाता उसे सिर्फ वो ही सही नजर आता है। साथ ही  घमंडी लोगों के साथ कोई रहना पसंद नहीं करता।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। pragatinews.in एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। )

Leave A Reply

Your email address will not be published.