Chandrayaan 3 : चंद्रयान 3 से कुछ ऐसा दिखा चांद का नजारा, ISRO ने जारी की पहली वीडियो

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार (6 अगस्त) को चंद्रयान-3 कैमरे से ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें जारी की हैं। चंद्रयान 3 चंद्रमा के करीब पहुंच रहा है । चंद्रयान-3 ने शनिवार (5 अगस्त) को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद यह नजारा दिखाया। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद इसरो ने चांद का ये वीडियो जारी किया । यह वीडियो रविवार देर रात होने वाली दूसरी बड़ी गतिविधि से कुछ घंटे पहले जारी किया गया । वीडियो में दिखाया गया है कि चंद्रमा पर हरे और नीले रंग के कई सारे गड्ढे देखे जा सकते हैं ।

मिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि 5 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा की कक्षा में चंद्रमा देखा गया। चंद्रमा पर इसरो का मिशन अब तक अच्छा चल रहा है और इसरो को उम्मीद है कि विक्रम लैंडर इस महीने के अंत में 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

इससे पहले भारत का तीसरा मानवरहित चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया था । चंद्रयान-3 को 22 दिन पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए प्रक्षेपित किया गया था, जहां अब तक कोई भी देश नहीं पहुंचा है ।

बता दें कि, 14 जुलाई को प्रक्षेपित होने के बाद से अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है और अगले 18 दिन इसरो के लिए महत्वपूर्ण होंगे । चंद्रयान-3 को बिना किसी गड़बड़ी के चांद के करीब लाने वाली आवश्यक प्रक्रिया बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष इकाई से किए जाने के बाद चंद्रयान-3 ने इसरो को संदेश भेजा, “मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं ।” 17 अगस्त तक तीन और अभियान प्रक्रियाएं होंगी जिसके बाद रोवर प्रज्ञान के साथ लैंडिंग मॉड्यूल विक्रम यान के प्रपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएगा । इसके बाद, लैंडर पर डी-आर्बिटिंग कवायद की जाएगी । यान का चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के महत्वाकांक्षी 600 करोड़ रुपये के मिशन में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ । 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद से अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है और अगले 17 दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए महत्वपूर्ण होंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.