Chandrayaan-3 : भारत ने रच दिया इतिहास, चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग

0
  • चंद्रयान-३ ने चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुब पर लैंड किया
  • दुनिआ का पहला देस बना भारत

चंद्रयान 3 ने इतिहास रच दिया है। भारत के लिए 23 अगस्त काफी ऐतिहासिक है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। चन्द्रमा के दखिन ध्रुब पर चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक उतर गया है। दुनिआ का पहला देस बना भारत । पूरे देश में जश्न शुरू हो चुका है ।

इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 मिशन अपनी मंजिल पर पहुंच गया है । चंद्रयान-3 सफल रहा । चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई ।

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है. ये पल भारत का है, इसके लोगों का है ।

बता दें कि, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का ज्यादातर हिस्सा अरबों वर्षों से अंधेरे में है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि इस क्षेत्र में सौरमंडल के निर्माण समेत कई रहस्य दबे हुए हैं। दक्षिणी भाग में लंबे समय से जमी बर्फ के कारण यहां पानी और अन्य खनिज होने की संभावना जताई जा रही है। अगर रिसर्च में ये बात सच होती है तो भविष्य में चांद पर मानव कॉलोनियां बसाने में भी आसानी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.