Chandrayaan-3 Update : लैंडर से 100 मीटर दूर हुआ रोवर, शुरू होगी ये प्रक्रिया
चंद्रयान-3 को लेकर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का बड़ा बयान । उन्होंने शनिवार को कहा कि, चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चंद्रमा पर रात होने के कारण इन्हें निष्क्रिय कर दिया जाएगा। एक या दो दिन में इन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू होगी। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान अभी भी काम कर रहे हैं और हमारी टीम अब वैज्ञानिक उपकरणों के साथ बहुत काम कर रही है।
सोमनाथ ने कहा, ‘अच्छी खबर यह है कि लैंडर से रोवर कम से कम 100 मीटर दूर हो गया है और हम आने वाले एक या दो दिन में इन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं, क्योंकि वहां (चांद पर) रात होने वाली वाली है।’ इसरो प्रमुख ने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण होने के बाद मिशन नियंत्रण केन्द्र से अपने संबोधन में यह जानकारी दी।