छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। 22 दिसंबर को शपथ लेने के बाद मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का इंतजार शुक्रवार को पूरा हो गया। सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन विभाग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अधीन रखे गए हैं। इसके अलावा अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं, वे भी मुख्यमंत्री के पास रहेंगे।
दरअसल, शुक्रवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्री विभागों की सूची जारी कर दी है। इसमें दोनों डिप्टी सीएम को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, विधि एवं विधायी कार्य, शहरी प्रशासन विभाग का मंत्री बनाया गया है। दूसरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गृह मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।
इसी तरह पूर्व मंत्रियों की बात करें तो बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं करिश्मा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का मंत्री बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। दयालदास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया है। केदार कश्यप को वन मंत्री बनाया गया है। इसके साथ जल संसाधन, कौशल विकास प्राधिकरण विभाग का मंत्री बनाया गया है। लखनलाल देवांगन को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनाया गया है। वहीं, श्याम बिहारी जयसवाल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवहन कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विकास एवं सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है। पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, वित्त एवं सांख्यिकी विभाग के साथ-साथ वित्त मंत्री बनाया गया है। लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास मंत्री और टंक राम वर्मा को खेल मंत्री के साथ ही राज्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बनाया गया है।