EPFO Members Data : जुलाई में नए मेंबर्स का रिकॉर्ड एनरोलमेंट, राज्यवार आंकड़ा देखें
- 18.75 लाख नए मेंबर्स जोड़कर बनाया नया इतिहास
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में ईपीएफ से सबसे ज्यादा 18.75 लाख सदस्य जुड़े। अप्रैल 2018 में ईपीएफओ पेरोल डेटा के प्रकाशन शुरू होने के बाद से जोड़े गए सदस्यों की यह सबसे अधिक संख्या है। यह पेरोल डेटा सितंबर 2017 से प्रकाशित किया जा रहा है। यह सिलसिला लगातार तीन महीने तक जारी रहा और जून 2023 में कुल 85,932 सदस्य ईपीएफओ से जुड़े।
ईपीएफओ डेटा से पता चलता है कि जुलाई 2023 में 10.27 लाख नए सदस्य नामांकित हुए, जो जुलाई 2022 के बाद सबसे अधिक है। जुलाई 2023 में, अधिकांश नए सदस्य मुख्य रूप से 18-25 वर्ष के आयु वर्ग में थे, जो सदस्यों के कुल नामांकन का 58.45 प्रतिशत था। लिंग आधारित आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई पेरोल डेटा में 3.86 लाख महिला सदस्यों को शामिल किया गया है। 2.75 लाख महिलाएं ऐसी हैं जो पहली बार सामाजिक सुरक्षा दायरे में आई हैं।
राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो ईपीएफओ सदस्य जोड़ने के मामले में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा शीर्ष राज्यों में से हैं। कुल सदस्य वृद्धि का 58.78 प्रतिशत इन्हीं राज्यों से आ रहा है। जुलाई 2023 में इन 5 राज्यों से कुल 11.02 लाख सदस्य आए हैं और इनमें महाराष्ट्र सबसे आगे है. जुलाई 2023 में कुल सदस्यों में से 20.45 प्रतिशत सदस्य महाराष्ट्र से आये।
जुलाई 2023 में लगभग 27,870 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत किए गए हैं। उन्हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई योजना) की सामाजिक सुरक्षा के तहत लाया गया है, जिससे अधिक कवरेज सुनिश्चित हो सके। ये आंकड़े बताते हैं कि देश के युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं क्योंकि जुलाई महीने के दौरान जोड़े गए कुल 19.88 लाख श्रमिकों में से 25 वर्ष से कम आयु वर्ग के 9.54 लाख श्रमिक नए पंजीकरणों में सबसे अधिक हैं और यह है कुल 47.9 प्रतिशत कर्मचारी। पेरोल आंकड़े के विश्लेषण से पता चलता है कि जुलाई, 2023 में महिला सदस्यों का नेट एनरोलमेंट 3.82 लाख रहा है । जुलाई, 2023 के महीने में कुल 52 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है ।
गौरतलब है कि, जुलाई 2023 के महीने में 19.88 लाख नए वर्कर्स ने ईएसआई योजना के तहत एनरोल किया । 25 वर्ष की उम्र के 9.40 लाख युवा कर्मचारियों ने नए रजिस्ट्रेशन कराए । जुलाई, 2023 के महीने में ईएसआई स्कीम के तहत लगभग 27,870 नए प्रतिष्ठानों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जुलाई, 2023 में 52 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों तक ईएसआई योजना के लाभ को बढ़ाया गया।