गेट परीक्षा 3 फरवरी से आयोजित होनी है, जिसके एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किया जाएगा। भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु की तरफ से कल ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जारी होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे …
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु कल यानी 3 जनवरी 2024 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर देगा। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें :
- GATE की आधिकारिक वेबसाइट,gate2024.iisc.ac.in पर जाएं
- अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ‘GATE 2024 एडमिट कार्ड’
- यह आपको लॉगिन विंडो पर ले जाएगा
- अब, अपना लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, आदि दर्ज करें
- GATE 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसके बाद GATE 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
3 फरवरी से है परीक्षा :
GATE 2024 परीक्षा 3 से 11 फरवरी, 2024 तक 200 से अधिक शहरों में आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो सत्रों में कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक रहेगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के महत्वपूर्ण विवरण जैसे परीक्षा विवरण, परीक्षा केंद्र विवरण और परीक्षा के दिन छात्रों के लिए निर्देश होंगे। GATE 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। यदि उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
क्या रहेगी एग्जाम की टाइमिंग
बता दें कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट परीक्षा 2024 का आयोजन 3 फरवरी से किया जाएगा। एग्जाम 3, 4, 10 और 12 फरवरी 2024 के दिन आयोजित किया जाएगा। अगर टाइमिंग की बात करें तो पहले सेशन की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 के बीच आयोजित होगी। वहीं दोपहर के सेशन की परीक्षा 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स अधिकतम दो पेपरों के लिए और कुल 29 विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस दिन आएगी उत्तर कुंजी :
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि रिस्पॉन्स शीट 16 फरवरी को और उत्तर कुंजी 21 फरवरी को उपलब्ध कराई जाएगी।
योग्य उम्मीदवार आईआईटी, आईआईएससी, आईआईआईटी, एनआईटी और अन्य प्रसिद्ध संस्थानों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे, स्कोर का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की भर्ती प्रक्रिया के लिए भी किया जा सकता है।