Gold-Silver Price : सोने की कीमत 64 हजार के पार, चांदी भी 79 हजार के करीब पहुंची, जानें लेटेस्ट रेट

0

साल की शुरुआत के साथ सोने और चांदी की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। सर्राफा बाजार में मंगलवार को रुपये के मूल्य में गिरावट और मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 280 रुपये की तेजी के साथ 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चांदी 300 रुपये मजबूत होकर 78,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ”रुपये में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई।” वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने के फरवरी अनुबंध की कीमत 208 रुपये की तेजी के साथ 63,528 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके अलावा चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 405 रुपये की तेजी के साथ 74,795 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी की कीमत तेजी के साथ क्रमश: 2,073 डॉलर प्रति औंस और 24 डॉलर प्रति औंस हो गई।

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 208 रुपये की तेजी के साथ 63,528 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 208 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,528 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 15,345 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,083 डॉलर प्रति औंस हो गया।

बता दें कि, सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि इस साल भी सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.