भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया 211 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है। भारत की ओर से साई सुदर्शन और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा है। भारतीय टीम अपनी पारी में 46.2 ओवर तक खेल सकी। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए अब 212 रनों की जरूरत है। अब भारतीय गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी है।
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने गायकबाद का विकेट खोया। हालांकि पिछले मैच में डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन और केएल राहुल की बल्लेबाजी की बदौलत भारत की स्थिति सुधरी। सुदर्शन ने 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 62 रन और राहुल ने 56 रन बनाये। इन दोनों के विकेट के बाद टीम इंडिया मुश्किल में थी और सभी की नजरें रिंकू सिंह पर टिकी थी। रिंकू ने 2 चौकों और 1 छक्के से शानदार शुरुआत की, लेकिन 14वीं गेंद पर केशव महाराज की एक फिरकी में फंस गए। रिंकू सिंह सूझ-बूझ भरी बल्लेबाजी करते नजर आ रहे थे। उन्होंने केशव महाराज की गेंद को आगे बढ़कर रोकने का प्रयास किया लेकिन मात खा गए। जिसके बाद विकेटकीपर ने रिंकू को तेज तर्रार अंदाज में स्टंप आउट कर दिया। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टीम का मध्यक्रम फेल हो गया। कोई भी बल्लेबाज अच्छा स्कोर नहीं बना सका।
बता दें कि, भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आसानी से अपने नाम किया था।