भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20, तीन वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज के साथ होगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच गई है। जहां खिलाड़ियों का काफी अच्छे से स्वागत किया गया।
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जहां 10 दिसंबर को टी20 सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है। इस बेहद लंबे दौरे में टीम इंडिया को सफलता दिलाने के लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बल्लेबाजी को एक खास अप्रोच देने की कोशिश की है।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम को कभी भी खास सफलता नहीं मिली है। यहां पर टीम इंडिया अब तक एक बार भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। टी20 और वनडे में भी सीमित सफलताएं मिली है। इसका सबसे बड़ा कारण यहां बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां रही है। दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर गेंदबाजों को अच्छा मूवमेंट मिलता है और यहां बाउंस में भी विभिन्नता होती है, ऐसे में भारतीय बल्लेबाज परिस्थितियों में ढलने से पहले ही सीरीज गंवा बैठते है। इसीलिए राहुल द्रविड़ इस बार खास गेम प्लान के साथ दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए है ।
वनडे वर्ल्ड के फाइनल में मिली हार के बाद हर भारतीय फैंस का दिल टूट चुका है। टीम इंडिया अब अगले साल वेस्टइंडीज और यूएस में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट चुकी है। ऐसे में उनके लिए यह सीरीज काफी अहम है। इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों का मौका दिया गया है। बात करें रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में तो इन दोनों खिलाड़ियों ने फिलहाल वाइट बॉल क्रिकेट से रेस्ट लेने का फैसला लिया है। यही कारण है कि ये दोनों अब सीधे टेस्ट सीरीज के दौरान एक्शन में नजर आएंगे। इसके अलावा इस सीरीज में युवाओं पर सेलेक्टर्स की नजरे होंगी।
साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का स्वागत :
South Africa bound ✈️🇿🇦#TeamIndia are here 👌👌#SAvIND pic.twitter.com/V2ES96GDw8
— BCCI (@BCCI) December 7, 2023
बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जहां देखा जा सकता है कि खिलाड़ियों का भारतीय अंदाज में काफी अच्छे स्वागत किया गया है। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दौरान खुश नजर आए। वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम का यह पहला दौरा है। इससे पहले टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेला, जहां उन्होंने कंगारू टीम को 4-1 से हराया। भारतीय टीम ने यह सीरीज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेली थी, वहीं इस सीरीज के लिए भी टीम इंडिया की कप्तान सूर्या के ही हाथों में है।