Indian Railway Recruitment 2023 : रेलवे में निकली 2400 से ज्यादा पद पर भर्ती, जानें कितना लगेगा शुल्क और कैसे होगा सेलेक्शन
रेलवे में नौकरी की तलाश है तो इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं । इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से निकली 2400 से ज्यादा पद पर भर्ती । जो उम्मीदवार आवश्यक योग्यता रखते हैं और इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे अंतिम तिथि से पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन करें। पंजीकरण लिंक खुला है और आवेदन 29 अगस्त से खुले हैं। जहां तक आखिरी तारीख की बात है तो इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2023 है। इस तिथि से पहले आवेदन करें अन्यथा आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।
सेंट्रल रेलवे भर्ती के इस अभियान के माध्यम से कुल 2409 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये पद अप्रेंटिस के लिए हैं और इसके तहत मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर, सोलापुर क्लस्टर में भर्ती की जाएगी। डिटेल जानने और आवेदन करने के लिए सेंट्रल रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है – rrcr.com.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो. इसके साथ ही उसके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए। अगर आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए 15 से 24 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 29 अगस्त 2023 से की जाएगी. पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया नोटिस देखें।
इन रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को फीस के तौर पर कुछ भी नहीं देना होगा ।
चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी । उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर होगा । इसके साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच भी ली जाएगी । चयनित उम्मीदवारों को 7 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।