iPhone 15 Series : आईफोन 15 सीरीज की सेल शुरू, खरीदारी के पहले जानें बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट डिटेल
अगर आप नया आईफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। आज यानी 22 सितंबर से इसकी फर्स्ट सेल स्टार्ट हो चुकी है। आप अब आईफोन 15 को ऑनलाइन के साथ साथ कंपनी के ऑफिशियल ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं। एप्पल नई सीरीज पर ग्राहकों को कुछ खास ऑफर भी दे रही है …
टेक दिग्गज एप्पल ने 12 सितंबर को आईफोन 15 सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज में कंपनी ने चार नए आईफोन्स पेश किए थे। कंपनी ने इस सीरीज के लिए 15 अप्रैल से प्री बुकिंग शुरू की थी। लेकिन अब आप इसे ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं। नई सीरीज की पहली ऑफिशियल सेल आज 8 बजे से एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट और स्टोर पर शुरू हो रही है। हालांकि जिन लोगों ने स्मार्टफोन को अमेजन से प्री-बुक किया है उन्हें डिलीवरी कल से मिलने लगेगी। भारत में आईफोन 15 की शुरुआत 79,900 रुपये से है। नई सीरीज पर कंपनी ग्राहकों को डिस्काउंट भी दे रही है । अगर आप नई सीरीज ले रहे हैं तो इसपर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट को मिस न करें ।
एपप्ल ने इस बार आईफोन 15 सीरीज को कई बडे़ बदलाव के साथ पेश किया है। जिसमें बेस मॉडल में 48MP का कैमरा, डायनामिक आइलैंड फीचर, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग, प्रो मॉडल्स में A17 चिपसेट, पेरिस्कोप लेंस आदि शामिल है । इस डिमांड आईफोन्स यूजर्स पिछले कई सालों से कर रहे थे। अगर आप दिल्ली और मुंबई में रहते हैं तो यहां एप्पल के ऑफिशियल स्टोर से भी आईफोन सीरीज को खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप विजय सेल्स इलेक्ट्रॉनिक रिटेल स्टोर से भी खरीदारी कर सकते हैं।
कीमत :
एप्पल ने iPhone 15 सीरीज के तहत 4 मॉडल लॉन्च किए हैं जिसमें iPhone 15, 15 plus, 15 Pro और 15 Pro Max शामिल है ।
iPhone 15 :
– 128GB: 79,900 रुपये
– 256GB: 89,900 रुपये
– 512GB: 1,09,900 रुपये
iPhone 15 Plus :
– 128GB: 89,900 रुपये
– 256GB: 99,900 रुपये
– 512GB: 1,19,900 रुपये
iPhone 15 Pro :
– 128GB: 1,34,900 रुपये
– 256GB: 1,44,900 रुपये
– 512GB: 1,64,900 रुपये
– 1TB: 1,84,900 रुपये
iPhone 15 Pro Max :
– 256GB: 1,59,900 रुपये
– 512GB: 1,79,900 रुपये
– 1TB: 1,99,900 रुपये
आधिकारिक वेबसाइट पर मिल रहा बम्पर डिस्काउंट :
अगर आप आईफोन 15 और 15 प्लस को एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट से ले रहे हैं तो कंपनी आपको ट्रेड-इन ऑफर दे रही है जिसके तहत आप पुराने फोन के बदले 2,000 रुपये से लेकर 67,800 रुपये तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं । ट्रेड-इन वैल्यू आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है ।
अमेजन से अगर आप फोन को खरीदते हैं तो आईफोन 15 पर आपको 5000 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक के कार्ड पर दिया जा रहा है । इसी तरह क्रोमा पर बेस मॉडल पर 5,000 रुपये और प्रो मॉडल्स पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक कार्ड पर दिया जा रहा है । फ्लिपकार्ट पर भी 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. बैंक ऑफर्स के अलावा सभी जगह एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है । आप पुराने डिवाइस को देकर नए मॉडल पर डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं ।
पहली सेल पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर :
अगर आप आईफोन 15 सीरीज में iPhone 15 और 15 प्लस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदते हैं तो आपको ट्रेड-इन ऑफर का भी लाभ मिलेगा। इस ऑफर में आप पुराने फोन को एक्सचेंज करा कर 2,000 रुपये से लेकर 67,800 रुपये तक का भारी भरकम डिस्काउंट पा सकते हैं। आपको ध्यान रखना होगा कि ट्रेड-इन वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
अगर विजय सेल्स की बात करें तो अगर आप HDFC Bank के कार्ड से iPhone 15 सीरीज को खरीदते हैं तो आपको 5000 रुपये तक का इस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। इसके अतिरिक्त आप कैशेफाई के जरिए 6000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। विजय सेल्स में आईफोन खरीदने पर 24 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी। अमेजन और क्रोमा में भी यूजर्स को 5000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
आपको बता दें कि एप्पल ने iPhone 15 मॉडल को 79,900 रुपये में, iPhone 15 Plus को 89,900 रुपये में, iPhone 15 Pro को 1,34, 900 रुपये में और iPhone 15 Pro Max को 1,59,900 रुपये में लॉन्च किया है। सभी मॉडल में आपको यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट का फीचर मिलेगा। इतना ही नहीं इस बार सभी मॉडल में एक तरह का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सभी मॉडल्स को 48MP कैमरे के साथ पेश किया है।