Jio Prepaid Recharge Plans : जियो ने यूजर्स के लिए 90 दिन की वैलिडिटी वाला धमाकेदार प्रीपेड प्लान पेश किया, मिलेगा 180GB डेटा और भी बहुत कुछ
टेलीकॉम सेक्टर की नंबर एक कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए 90 दिन की वैलिडिटी वाला धमाकेदार प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस रिचार्ज प्लान में लंबी वैलिडिटी तो मिलती ही है साथ में 180GB डाटा भी ऑफर किया जाता है।
अगर आप बार बार रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप भी इन प्लान्स का फायदा उठा सकते हैं। जियो की लिस्ट में 90 दिन वैलिडिटी वाला सबसे किफायती प्लान मौजूद है जिसमें आपको कई सारे बेहतरीन ऑफर्स मिलते हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं …
Jio के 90 दिनों वाले रिचार्ज प्लान आपको कई बेहतरीन फायदे देते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको एक बार में 90 दिन तक का रिचार्ज कराने के झंझट से छुटकारा मिल जाता है। इस प्लान में आपको कुल 180GB डेटा दिया जाता है यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप 90 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान के लिए आपको 749 रुपये खर्च करने होंगे।
जियो के 749 रुपये वाले प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो कंपनी इसमें प्रतिदिन 100 एसएमएस भी देती है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको जियो सिनेमा सर्च करने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके साथ ही आपको जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। Jio इस प्लान में पात्र उपयोगकर्ताओं को असीमित 5G डेटा भी प्रदान करता है।