OnePlus Foldable Phone : वनप्लस ला रहा है पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन; लॉन्च डेट आई सामने, जानें कीमत और फीचर्स
टेक कंपनी सैमसंग ने साल 2018 में सबसे पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया था। इसके बाद लगातार कई कंपनियों की तरफ से फोल्डेबल फोन लॉन्च किए गए। सैमसंग, मोटोरोला, टेक्नो, वीवो के बाद अब वनप्लस बाजार में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले OnePlus Open की लॉन्च डेट लीक हुई है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाले फीचर्स भी सामने आ गए हैं।
वनप्लस ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित किए गए TechCrunch Disrupt इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने की पुष्टि की है। कंपनी का दावा है कि, यह फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का कॉन्सेप्ट बदल देगा। इसके बारे में जल्द ही कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल्स पर जानकारी दी जाएगी। हालांकि, कंपनी की ओर से इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को OnePlus Open कहे जाने की पुष्टि नहीं की गई है। टिप्सटर Max Jambor ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus Open को 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 16 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 5, Pixel Fold और Vivo X Fold 2 की तरह आउटवर्ड फोल्डिंग हो सकता है। इसे पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद इसे भारत और अमेरिका सहित अन्य मार्केट्स में पेश किए जाने की संभावना है। इसका प्राइस 1,20,000 रुपये से कम हो सकता है।

कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन Oppo Find N2 के समान हो सकता है। इसे ब्लैक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। OnePlus Open को पेरिस्कोप लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ लाया जा सकता है। इसका 7.8 इंच 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच AMOLED कवर स्क्रीन हो सकती है। इन दोनों का रिफ्रेश रेट 120 Hz का होगा। इसके रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ और 32 मेगापिक्सल का सेंसर पेरिस्कोप लेंस के साथ दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस वर्ष मार्च में देश में Oppo Find N2 Flip को लॉन्च किया गया था। इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 3.62 इंच का कवर डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है ।
टिप्स्टर ने किया खुलासा :
OnePlus today announced that #OnePlusOpen is launching “soon”
— Max Jambor (@MaxJmb) September 20, 2023
Now let me tell you what soon means: The very first foldable smartphone from @OnePlus is launching October 19th! 🗓️
I’m truly excited about this device!
टिप्सटर मैक्स जाम्बोर ने OnePlus Open की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। मैक्स ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि वनप्लस ओपन 19 अक्टूबर को लॉन्च होगा। फिलहाल यह लीक है कंपनी की तरफ से इसे कंफर्म नहीं किया गया है। इस फोल्डेबल फोन में यूजर्स को 16GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। वनप्लस फोल्डेबल फोन को लेकर पहले जानकारी दी गई थी कि कंपनी इसे अगस्त में लॉन्च करेगी लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसे अक्टूबर में पेश किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इस बार वनप्लस अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन में सैमसंग पैनल वाला डिस्प्ले दे सकता है।
संभावित फीचर्स :
* OnePlus Open में यूजर्स को 7.8 इंच की बड़ी एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले मिलेगी।
* वनप्लस ओपन के कवर में यूजर्स को 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
* स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
* वनप्लस पहले फोल्डेबल फोन में Snapdragon 8 Gen 2 का प्रोसेसर देगी।
* अगर स्टोरेज और रैम सपोर्ट की बात करें तो इसमें 16GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी।
* अगर कैमरे की बात करें तो इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।
* OnePlus Open का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा जबकि दूसरा कैमरा 48MP का होगा। इसमें तीसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा।
* सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
* लीक्स की मानें को वनप्लस इस फोल्डेबल फोन को 1 लाख 20 हजार रुपये में लॉन्च कर सकती है।