विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ के साथ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्लैश के बावजूद विक्की कौशल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ‘एनिमल’ की जबरदस्त कमाई के बावजूद ‘सैम बहादुर’ करोड़ों में कमाई कर रही है।
सक्निल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैम बहादुर’ पांचवें दिन 2.1 करोड़ रुपए कमा सकती है। हालाँकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं। फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग की और अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि ‘सैम बहादुर’ 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इसने 5 दिनों में अब तक 31.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
बता दें कि, विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ की हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.60 प्रतिशत है। ज्यादातर दर्शक इसे दोपहर के शो में देख रहे हैं। 17.27 प्रतिशत दर्शक दोपहर के शो देख रहे हैं जबकि 9.92 प्रतिशत सुबह के शो की बुकिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि ‘सैम बहादुर’ एक जीवनी पर आधारित फिल्म है जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर केंद्रित है।
डे-वाइज आंकड़े :
Day 1 | ₹ 6.25 करोड़ |
Day 2 | ₹ 9 करोड़ |
Day 3 | ₹ 10.3 करोड़ |
Day 4 | ₹ 3.5 करोड़ |
Day 5 | ₹ 2.1 करोड़ (शुरुआती आंकड़े) |
कुल | ₹ 31.15 करोड़ |