Stock Market Opening : घरेलू शेयर बाजार ने की दमदार वापसी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर 65400 के पार, निफ्टी 200 पॉइंट उछला
बीते कुछ सत्र में मार्केट में गिरावट का रुझान देखा गया। छुट्टियों के चलते शेयर मार्केट के लिए यह सप्ताह छोटे सत्र वाला रहेगा। घरेलू शेयर बाजार की धमाकेदार तेजी के साथ ओपनिंग हुई और कल शेयर बाजार के अवकाश के बाद आज बाजार उत्साह के साथ खुला …
भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को जोरदार वापसी की है। आज शेयर बाजार की जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत हुई है और सेंसेक्स तो 500 अंकों से ज्यादा चढ़कर खुला है। निफ्टी में 200 अंकों की शानदार बढ़त के साथ पॉजिटिव शुरुआत हुई है। इंडसइंड बैंक आज जोरदार तेजी के साथ खुला है और बैंकिंग सेक्टर को सपोर्ट दे रहा है ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 487 अंक उछलकर 65421 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 152 अंक बढ़त के साथ 19595 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। बीते कई सत्र से मार्केट में गिरावट का रुख देखने को मिला था। मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक, सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील और अदानी एंटरप्राइजेज निफ्टी पर प्रमुख लाभ में रहे, जबकि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन कमजोर हुए।
इंटनेशनल मार्केट की बात करें तो एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने मंगलवार को 27 अप्रैल के बाद से अपना सबसे बड़ा दैनिक प्रतिशत प्रॉफिट कमाया क्योंकि उम्मीद से कम मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने इस दृष्टिकोण का सपोर्ट किया कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है। अमेरिका में मुद्रास्फीति में नरमी के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के साइकल के आखिर की उम्मीदों को बढ़ावा मिलने के बाद बुधवार को एशियाई बाजार बढ़त पर कारोबार कर रहे थे।
प्री-ओपनिंग में मजबूत शुरुआत :
घरेलू स्टॉक मार्केट ने प्री-ओपनिंह सेशन में बुधवार को मजबूत शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 365.64 अंक की उछाल के साथ 65299.51 के लेवल पर कारोबार करता देखा गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 157 अंक उछलकर 19600.55 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। खुदरा महंगाई में कमी आने का भी घरेलू बाजार पर आज असर है। इसके अलावा, अमेरिकी बाजारों में तेज रिकवरी का असर भारत पर भी दिखेगा। शॉर्ट कवरिंग से तेजी बढ़ सकती है।
एफआईआई के खरीदार बनने की संभावना है। दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग में बीएसई का सेंसेक्स (sensex) 354.77 अंक की जोरदार तेजी के साथ 65259.45 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी (nifty) 100.20 अंकों की तेजी के साथ आखिर में 19525.55 के लेवल पर बंद हुआ था।
बाजार के चढ़ने-उतरने वाले शेयर :
बीएसई पर इस समय 2829 शेयरों का ट्रेड चल रहा है और इसमें से 2121 शेयरों में उछाल बना हुआ है। कुल 550 शेयरों में गिरावट है और 158 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो में एडवांस यानी चढ़ने वाले शेयर हावी हैं और डेक्लाइन यानी गिरने वाले शेयरों की संख्या कम है।
सेंसेक्स-निफ्टी के शेयरों का हाल :
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और केवल 5 शेयर ऐसे हैं जो लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में तेजी बनी हुई है और 3 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल :
निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं और सबसे ज्यादा 2.42 फीसदी का उछाल रियल्टी सेक्टर में है। मेटल शेयरों में 2 फीसदी की बढ़त है और आईटी स्टॉक्स 1.94 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। पीएसयू बैंक 1.10 फीसदी और निफ्टी बैंक 1 फीसदी की अपसाइड के साथ दिख रहा है।