Swapna Shastra : इस वक्त देखे गए सपने होते हैं सच, भविष्य में होने वाली कई घटनाओं को लेकर देते हैं संकेत

0

हर इंसान सोने के बाद सपने देखता है। इनमें से कुछ अच्छे हैं और कुछ बुरे हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने भी शुभ और अशुभ फल देते हैं। सपनों को लेकर अक्सर मन में यह जिज्ञासा रहती है कि देखा गया हर सपना सच होगा। स्वप्न शास्त्र में इसके बारे में कई बातें बताई गई हैं। जिसमें बताया गया है कि देखे गए सपने किस समय सच होते हैं।

कुछ मान्यताओं के अनुसार सुबह के समय भगवान की प्रार्थना की जाती है। सुबह का समय भगवान को समर्पित होता है इसलिए सुबह के समय को पवित्र कहा गया है। इसलिए जब हम सुबह सपने देखते हैं तो अक्सर वह सच हो जाता है। वहीं, रात में देखे गए सपने कभी सच होते हैं तो कभी नहीं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने देखने का समय ही बता देता है कि वह हकीकत में बदलेगा या नहीं।

ये सपने होते हैं सच :

  • रात के 10 बजे से 12 बजे के बीच देखे गए सपने कोई फल नहीं देते हैं।आमतौर पर ये सपने दिन में हुई घटनाओं का प्रारूप होते हैं।
  • रात 12 बजे से 3 बजे के बीच देखे गए सपने सच हो सकते हैं लेकिन उन्हें सच होने में अमूमन 1 साल तक का समय लग जाता है। अगर इस समय आपकी कोई वस्तु गुम हो जाती है या कोई छीन लेता है तो इसे शुभ संकेत मन जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके पास कहीं से ढेर सारा पैसा आने वाला है ।
  • वहीं ब्रह्म मुहूर्त यानी कि सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच देखे गए ज्यादातर सपने सच हो जाते हैं। ये 1 से 6 महीनों के बीच फल देते हैं। अगर इस समय के सपने में ऊंचाई पर चढ़ रहे हैं, तो ये सपना तरक्की मिलने और धन में वृद्धि के संकेत देता है। सपने में मंदिर या भगवान के दर्शन कुबेर देवता की कृपा बरसने की ओर इशारा करता है।
  • वहीं अगर आपको आपका सुबह में बुरे सपने आते हैं तो आप उस दिन तक आप सावधानी से चले। ऐसा सपना आपके ये आपके लिए खतरा हो सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.