Vastu Tips : खाली दीवार की तरफ मुंह करके बैठने से निगेटिव विचारों से घिरे रहेंगे, जानें क्या कहते हैं वास्तु नियम
आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगों को अपने लिए समय नहीं मिलता है । वहीं अगर कुछ लोगों को समय मिलता भी है तो वह किसी शांत जगह पर बैठना पसंद करते हैं । कई बार लोग ऐसी जगह ढूंढते हैं, जहां पर आंखों के सामने कोई ऐसा नजारा या दीवार दिख जाए, जो कि उनकी आंखों को सुकून और शांति प्रदान करे ।
कई सारे लोग तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें दीवार की ओर मुंह करके बैठना अच्छा लगता है । वह घर में अकेले होने पर घंटों किसी दीवार को बैठकर निहार सकते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है । जी हां, वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी दीवार के सामने मुंह करके खाली नहीं बैठना चाहिए । अगर आपके अंदर भी यह आदत है तो आपको तुरंत इसे बदल लेना चाहिए । अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।
वास्तु शास्त्र में जानें खाली दीवार की ओर मुंह करके बैठने के बारे में। आपने कहावत तो सुनी ही होगी- खाली दिमाग शैतान का घर होता है। जब आप खाली होते हैं, जब आपके पास करने को कुछ नहीं होता, तो आपके मन में कई अच्छे और बुरे विचार चलते रहते हैं। आप कुछ न कुछ सोचते रहते हैं ।
इसलिए अगर आप बाहर से या ऑफिस से आते हैं और घर में किसी ऐसी जगह पर बैठते हैं जहां आपके सामने खाली दीवार पर कुछ नहीं है, वह बिल्कुल खाली है और वह आपके रोजाना बैठने की जगह है तो उस दीवार पर एक सकारात्मक तस्वीर लगाएं। या अपने परिवार के उन्हीं सदस्यों की तस्वीर उस दीवार पर लगाएं। इससे आपका दिमाग हमेशा सकारात्मक रहेगा। वहीं अगर आप खाली दीवार की ओर मुंह करके अकेले बैठेंगे तो आप नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे जो आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। यह आपके आत्मविश्वास को कम करता है ।
मन में आती है नकारात्मकता :
ज्योतिषी के मुताबिक, अगर आप कभी खाली दीवार की तरफ मुंह करके बैठते हैं तो आपके मन में तमाम तरह के नकारात्मक विचार आते हैं यह आपके लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं माने जाते हैं । वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी खाली दीवार की ओर मुंह करके बैठने से इंसान के अंदर आत्मविश्वास में कमी आती है । अगर आप समय रहते अपने इस आदत में बदलाव नहीं करते हैं तो फिर आपकी जिंदगी में कई सारी परेशानियां घर बनाने लगती हैं । इसलिए जिंदगी में सकारात्मकता और खुशहाली लाने के लिए आप खाली दीवार के सामने मुंह करके बैठना आज से ही बंद कर दीजिए ।
दीवार पर जरूर रखें तस्वीर :
कहते हैं कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है इसलिए जवाब कभी खाली होते हैं और आपके पास कोई काम नहीं होता है तो आपके दिमाग में कई सारे अच्छे बुरे तमाम तरह के सुविचार-कुविचार चलते रहते हैं । आपका दिमाग हर समय कुछ ना कुछ सोचता है । फिर वह चाहे आप घर से बाहर हो या फिर घर के अंदर, अगर आप कहीं भी ऐसी जगह बैठते हैं, जहां पर आपके सामने दीवार पर कुछ भी ना हो और वह बिल्कुल खाली हो तो वहां आपको नहीं बैठना चाहिए ।
फिर भी अगर बुझ जगह पर आपको बैठना पसंद ही है तो आपको उस दीवार पर कोई सकारात्मक पेंटिंग या फिर तस्वीर लगा लेनी चाहिए । अगर कोई पेंटिंग वगैरह न हो तो वहां पर आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की एक तस्वीर भी लगा सकते हैं । इससे आपके मन में पॉजिटिविटी आएगी ।