World Cup 203 Top Stats : बल्लेबाजी औसत में कोहली, स्ट्राइक रेट में मैक्सवेल आगे; जानें 10 खास आंकड़े

0

विश्व कप 2023 के राउंड रॉबिन चरण के मैच खत्म हो गए हैं। अब महज तीन मुकाबले खेले जाने बाकी है। इस चरण में 10 टीमों के बीच कुल 45 मैच खेले गए। प्रत्येक टीम कुल 9-9 मैच लेकर उतरी। इस लीग चरण के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी औसत में सबसे आगे हैं। वह इस विश्व कप में चौंकाने वाली बल्लेबाजी औसत से रन बना रहे हैं। वहीं, स्ट्राइक रेट के मामले में ग्लेन मैक्सवेल टॉप पर हैं।

10 खास आंकड़े :

1. सर्वोच्च टीम स्कोर: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट खोकर 428 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

2. सबसे बड़ी जीत: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 302 रन से करारी शिकस्त दी।

3. सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली अब तक 594 रन बना चुके हैं। वह क्विंटन डिकॉक से महज तीन रन से आगे चल रहे हैं।

4. सर्वश्रेष्ठ पारी: ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंद पर 201 रन की पारी खेली।

5. सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत: विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में 99 की औसत से रन बना रहे हैं। वह 9 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 594 रन जड़ चुके हैं।

6. सबसे ज्यादा बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का इस वर्ल्ड कप में स्ट्राइक रेट 152.69 है। वह सात मैचों में 260 गेंदों पर 397 रन बना चुके हैं।

7. सबसे ज्यादा शतक: दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 4 शतक जमा चुके हैं। उनके खाते में इस टूर्नामेंट की 9 पारियों में 591 रन दर्ज हैं।

8. सबसे ज्यादा छक्के: रोहित शर्मा अपनी 9 पारियों में 28 छक्के जड़ चुके हैं। वह मैक्सवेल से महज दो छक्के आगे चल रहे हैं।

9. सबसे ज्यादा विकेट: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा ने 9 मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के मदुशंका से एक विकेट ज्यादा लिया है।

10. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी पारी: मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.